कोहाट इंक्लेव के एक घर में लगी भयानक आग, दो बच्चों सहित चार की मौत
दिल्ली के कोहाट इंक्लेव के एक घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। कहा जा रहा है ये आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। घटना स्थल पर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

दिल्ली के कोहाट इंक्लेव के एक घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। कहा जा रहा है ये आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। घटना स्थल पर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ेंः CWG 2018: भारत के दो खिलाड़ियों ने किया 'नो नीडल पोलिसी' का उल्लंघन, राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने किया बाहर
उत्तर पश्चिम दिल्ली के कोहाट एन्क्लेव में चार मंजिला इमारत की पार्किंग में आग लगने से दम घुटने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि तड़के 2:48 बजे पार्किंग में आग लगने के बारे में सूचना मिली थी और दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। आग पर सुबह करीब चार बजे तक काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्य पहली मंजिल पर सो रहे थे और जब उन्होंने सीढ़ियों से धुआं निकलता देखा तो उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
#Delhi: 4 dead after a fire broke out in a house in Kohat Enclave allegedly due to a short circuit. Further investigation underway. pic.twitter.com/UEnyy6Z4n2
— ANI (@ANI) April 13, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App