दिल्ली: साकेत कोर्ट में महिला वकील बनी हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के साकेत कोर्ट में बने एक वकील के चेंबर में महिला वकील से दुष्कर्म की खबर सामने आई है। यहां एक 54 साल के वकील ने 32 साल की महिला वकील को अपनी हवस का शिकार बनाया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 July 2018 2:08 PM GMT
दिल्ली के साकेत कोर्ट में बने एक वकील के चेंबर में महिला वकील से दुष्कर्म की खबर सामने आई है। यहां एक 54 साल के वकील ने 32 साल की महिला वकील को अपनी हवस का शिकार बनाया।
#Delhi: A man has been arrested for allegedly raping a girl in Saket Court's lawyers' chambers yesterday
— ANI (@ANI) July 15, 2018
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि आरोपी वकील पीके लाल ने उसे काम के बहाने अपने चैंबर में बुलाया था। फिर उसने महिला को शराब पिलाई और रेप किया। पीड़िता ने बयान में कहा कि वकीलों ने मिलकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता के मना करने पर भी वो नहीं माने।
फिलहाल, पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा। लेकिन वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने बयान के आधार पर रेप केस का मामला दर्ज किया।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने बीती रात केस दर्ज होने के बाद आरोपी को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story