Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा के बाद दिल्ली में चली धूल भरी आंधी, आसमान में छाए काले बाद

देश की राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में कल रात धूल भरी आंधी चलने और बारिश की हल्की फुहारों के बाद आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।

हरियाणा के बाद दिल्ली में चली धूल भरी आंधी, आसमान में छाए काले बाद
X

देश की राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में कल रात धूल भरी आंधी चलने और बारिश की हल्की फुहारों के बाद आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। इस समय दिल्ली के मौसम का मिजाज बदला हुआ है यहां पर धूल भरी आंधी के साथ आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। कुछ ही देर में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने शाम तक शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे शहर में आर्द्रता का स्तर 55 प्रतिशत दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर तेज बारिश होने की जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: बेंगलुरु में बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी सिर्फ मेरी और मुख्यमंत्री की बुराई करते हैं बस

कल अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गौरतलब है कि देशभर में मंगलवार को मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिला। दिन में उत्तर भारत और हिमालयी इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई।

शिमला और फरीदाबाद में ओले गिरे तो लाहौल-स्पीति और केदारनाथ में भारी बर्फबारी हुई। वहीं, रात को दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के जिलों में 24 घंटे में दूसरी बार धूल भरी आंधी चली। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story