कुत्ते को छूकर निकला ऑटो चालक तो कर दी हत्या
दिल्ली में द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में तीन लोगों ने 40 वर्षीय एक ऑटोरिक्शा चालक की हत्या कर दी। दरअसल, ऑटो उनके पालतू कुत्ते को छूकर निकल गया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह पालतू कुत्ता आरोपियों में से एक का था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Oct 2018 7:32 AM GMT
दिल्ली में द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में तीन लोगों ने 40 वर्षीय एक ऑटोरिक्शा चालक की हत्या कर दी। दरअसल, ऑटो उनके पालतू कुत्ते को छूकर निकल गया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह पालतू कुत्ता आरोपियों में से एक का था।
Delhi: 40-year-old man was stabbed to death after his tempo bumped into a dog in Uttam Nagar."The tempo accidently brushed past a dog following which the owner of the dog picked a fight&stabbed the tempo driver&his cousin brother. Case registered&probe underway,"DCP,Dwarka (6.10) pic.twitter.com/AYwwVfY3Qe
— ANI (@ANI) October 6, 2018
पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात हुई और इसमें मृतक का भाई भी घायल हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजेंद्र राणा पर चाकू से वार किया गया था जिसके बाद उसे निकटतम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के घायल भाई का इलाज चल रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story