Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सावधान: डीएमआरसी ने मेट्रो को लेकर जारी किया ट्वीट, इस लाइन पर आज देरी से चलेगी ट्रेन

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मंगलवार को ब्लू लाईन ट्रैक पर लेट चल रही ट्रेन को लेकर ट्वीट किया। दिल्ली मेट्रो रेल निगम से मिली जानकारी के अनुसार, मेंटेंनेस वर्क नहीं पूरा होने के कारण आज मेट्रो देरी से चलेगी।

सावधान:  डीएमआरसी ने मेट्रो को लेकर जारी किया ट्वीट, इस लाइन पर आज देरी से चलेगी ट्रेन
X

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मंगलवार को ब्लू लाईन ट्रैक पर लेट चल रही ट्रेन को लेकर ट्वीट किया। दिल्ली मेट्रो रेल निगम से मिली जानकारी के अनुसार, मेंटेंनेस वर्क नहीं पूरा होने के कारण आज मेट्रो देरी से चलेगी।

डीएमआरसी ने ट्वीट कर बताया कि मेट्रो के पहले से प्रस्तावित रखरखाव के काम को किया जाना था। यह काम रात हुई बारिश के कारण नहीं किया जा सका।
इस कारण कुछ मेट्रो देरी से या रुक रुक कर चल रही है। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने यह भी जानकारी दी कि आज जिन कामों को खत्म किया जाना है वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
इस कारण आज इन कामों के कारण मेट्रो आज देरी से चलेगी। सुभाष नगर और तिलक नगर स्टेशन (द्वारका की ओर जाने) के बीच ट्रैक विभाग बीती रात तक यह काम नहीं कर पाया।
यह मेटेंनेस का काम आज भी जारी रहेगा इस कारण आज मेट्रो अपने समय से चलने की देरी से चलेगी। इधर मेट्रो सुबह में देरी से चल रही थी तो लोगों में इस बात का गुस्सा देखा गया। सुबह-सुबह सभी ऑफिस जाने की जल्दबाजी में रहते हैं ऐस में मेट्रो की देरी से लोगों में गुस्सा देखा गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story