दिल्ली के तैमूरनगर इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या
दिल्ली के तैमूरनगर इलाके में रविवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने इलाके में जमकर बवाल काटा। लोगों ने कई वाहनों को फूंक दिया।
X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Oct 2018 11:05 AM GMT
दिल्ली के तैमूरनगर इलाके में रविवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने इलाके में जमकर बवाल काटा। लोगों ने कई वाहनों को फूंक दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दो हमलावर एक बाइक से आए थे और घटना को अंजाम देकर भाग निकले। मारे गए युवक का नाम रूपेश है। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि हमलावर रूपेश के भाई को मारन आए थे लेकिन रुपेश शिकार बन गया।
रूपेश का भाई इलाके में कुछ लोगों द्वारा चलाए जा रहे नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाता आया है। इसी खुन्नस में नशे का धंधा करने वाले लोगों ने उसकी सुपारी दे दी।
रूपेश के भाई ने नशे के कारोबार के खिलाफ कई बार पुलिस से शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी चिन्मय विश्वास का कहना है कि कातिलों की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story