Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली: खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना, अब भी अलर्ट जारी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इस वक्त 206 मीटर पहुंच गया है जो खतरे के निशान को पार कर चुका है।

दिल्ली: खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना, अब भी अलर्ट जारी
X

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इस वक्त 206 मीटर पहुंच गया है जो खतरे के निशान को पार कर चुका है।

अभी भी 'लोहे का पुल' बंद किया हुआ है। तो वहीं रेलवे लाइन को चालू कर दिया गया है। कई इलाकों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया हुआ है।

बता दें कि बीते रविवार सुबह 6 बजे 2 लाख 53 हजार क्यूसेक पानी हरियाणा से छोड़ा गया था। जिसके बाद यमुना का जलस्तर एक दम बढ़ गया।

ये भी पढ़ें - मुंबई: सिंगर मीका सिंह के घर में 3 लाख की चोरी, पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

बता दें कि दिल्ली के वजीराबाद, सोनिया विहार, शास्त्री पार्त, गांधी नगर, ओखला समेत कई नीचले इलाकों में अलर्ट जारी किया हुआ है। बीते सोमवार को रेलवे ने भी एडवाइजरी रिलीज कर दी थी। जिसके बाद यमुना का जलस्तर बढ़ने से 27 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दिया गया और 7 गाड़ियों का रूट डायवर्ट भी किया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story