दिल्ली में रातभर हुई बूंदाबूंदी, तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ी
दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश के बाद ठंड भी बढ़ गई है।

बीते सोमवार शाम से ही दिल्ली में मौसम ने करवट ले ली है। रातभर बारिश हुई। जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। साथ ही दिल्ली एनसीआर में ठंड भी बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने और दिल्ली के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है।
Overnight rains lashed the national capital: Visuals from Dwarka #Delhi pic.twitter.com/94bGREblrJ
— ANI (@ANI) December 12, 2017
दिल्ली में बारिश से पहले जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हुई थी और आसपास के इलाकों में पश्चिम में राजधानी समेत बादल छाए रहे।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मंगलवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि रविवार की तुलना में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस कम है वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से कोहरा छा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App