Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

CBSE पेपर लीक: पुलिस ने 60 से ज्यादा लोगों से की पूछताछ, 10 व्हाट्सएप ग्रुपों के एडमिन भी शामिल

गणित के पेपर से जुड़ी शिकायत पर बोर्ड ने कहा कि परीक्षा से एक दिन पहले लीक के बारे में सीबीएसई अध्यक्ष की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक ई-मेल आया था।

CBSE पेपर लीक: पुलिस ने 60 से ज्यादा लोगों से की पूछताछ, 10 व्हाट्सएप ग्रुपों के एडमिन भी शामिल
X

पुलिस ने सीबीएसई पर्चा लीक मामले में 60 लोग से पूछताछ की है। इनमें 10 व्हाट्सएप ग्रुपों के एडमिन भी शामिल हैं। इन पर लीक हुआ प्रश्नपत्र साझा किया गया था। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लीक कहां से हुआ।

जांच से ताल्लुक रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि ट्यूटरों और छात्रों से पूछताछ की गई और सभी ने कहा कि उन्हें किसी और से पेपर मिले थे। इस तरह का कोई संकेत नहीं है कि इन पेपरों को साझा करने के लिए पैसे लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- पाक ने भारत से सिंधु नदी बेसिन परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए अधिकारियों को आने की इजाजत मांगी

पुलिस ने गूगल से भी उस ई- मेल पते के बारे में जानकारी मांगी है जहां से सीबीएसई की प्रमुख को ई- मेल भेजकर सूचित किया गया था कि 10वीं कक्षा का गणित का पर्चा लीक हो गया है।

इस बीच 10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के मामले में झारखंड के चतरा जिले के छह छात्रों को हिरासत में लिया गया है। गणित के पेपर से जुड़ी शिकायत पर बोर्ड ने कहा कि परीक्षा से एक दिन पहले लीक के बारे में सीबीएसई अध्यक्ष की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक ई-मेल आया था।

उन्होंने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने कहा था कि गणित का पेपर व्हाट्सएप पर लीक हो गया है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। दिल्ली पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें- रूस ने फ्रांस के चार राजनयिकों को निकाला

अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के संबंध में पहला मामला 27 मार्च को और गणित का पेपर लीक होने का मामला 28 मार्च को दर्ज किया गया। गणित और अर्थशास्त्र की परीक्षा क्रमश 28 मार्च और 26 मार्च को हुई थी।

मामले की जांच के लिए पुलिस के दो उपायुक्तों, चार सहायक पुलिस आयुक्तों और पांच निरीक्षकों का एक विशेष जांच दल गठित किया गया है। यह दल संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) की निगरानी में काम कर रहा है।

इनपुट भाषा

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story