लड़की की पिटाई का मामलाः दिल्ली पुलिस ने किया आरोपी रोहित तोमर का ASI पिता सस्पेंड
राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में पिछले दिनों एक लड़की की पिटाई के बाद वीडियो वायरल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी के पिता को सस्पेंड कर दिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Sep 2018 9:50 PM GMT
राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में पिछले दिनों एक लड़की की पिटाई के बाद वीडियो वायरल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी के पिता को सस्पेंड कर दिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित तोमर के पिता को निलंबित कर दिया है। उसके पिता एएसआई थे, जिन्हें लड़की को धमकी देने के मामले में कथित भूमिका लेकर सस्पेंड किया गया है।
ये भी पढ़ेंः 'भविष्य का भारत': संघ प्रमुख बोले- आजादी दिलाने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका, देश को दिए कई महापुरुष
बता दें कि शुक्रवार को मीडिया में खबरें सामने आईं थी कि दिल्ली के तिलक नगर में एक लड़के एक लड़की की बेरहमी से पिटाई की और पिटाई का वीडियो दूसरी लड़की को भेज दिया।
इसके बाद वीडियो के साथ धमकी दी कि अगर उससे शादी नहीं की तो उसका भी वही हश्र होगा जो वीडियो में दिखने वाली लड़की का हुआ लेकिन इस लड़की ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में इसकी शिकायत कर दी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story