दिल्ली के प्रीत विहार में मुठभेड़, ASI की सर्विस रिवॉल्वर लूटकर भागे बदमाश
राजधानी दिल्ली में जुर्म ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। प्रीत विहार इलाके में दिल्ली पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जहां चोर एक एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर लेकर भाग गए हैं।

राजधानी दिल्ली में जुर्म ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। प्रीत विहार इलाके में दिल्ली पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जहां चोर एक एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर लेकर भाग गए हैं।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस और चोरों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एएसआई घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती वरवाया गया है। ये घटना बीती रात की है।
ये भी पढ़ें - गैंगस्टर अबू स्लेम ने फिल्म संजू के मेकर्स को भेजा नोटिस, बताई फिल्म की सच्चाई
बीती रात 2 बजे प्रीत विहार इलाके के जी ब्लॉक के मकान में कुछ चोर चोरी के इरादे से घुसना चा रहे थे। तभी पड़ोसी ने देख लिया और तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही चोरों ने घर से निकलकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उनका पीछा भी किया। तभी चोरों ने पुलिस वालों पर गोली चलाना शुरू कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App