बुधवार तक आत्मसर्पण करे दाती महाराज, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दिया आदेश
बलात्कार के आरोपी दाती महाराज को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बुधवार तक आत्मसमर्पण करने के लिए कहा है। दाती महाराज बलात्कार का आरोप लगने के बाद से ही फरार चल रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Jun 2018 7:25 PM GMT
बलात्कार के आरोपी दाती महाराज को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बुधवार तक आत्मसमर्पण करने के लिए कहा है। दाती महाराज बलात्कार का आरोप लगने के बाद से ही फरार चल रहा है।
दाती महाराज को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन आज भी दाती महाराज पेश नहीं हुआ। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने कहा है कि आरोपी बाबा के खिलाफ गैर जमानती वारंट हो सकता है।
बीते शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने और शनिवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दाती महाराज के खिलाफ वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के बाद से ही दाती महाराज फरार चल रहा है।
आपको बता दें कि दाती महाराज और उसके शिष्यों पर राजस्थान की एक 25 साल की महिला ने बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
दिल्ली के छतरपुर के नजदीक फतेहपुर बेरी थाने में महिला ने दाती महाराज और उसके शिष्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि बाबा की एक अन्य महिला अनुयायी उसे महाराज के कमरे में जबरन भेजती थी।
#Delhi Police Crime Branch gives self-styled god-man Daati Maharaj time till Wednesday, to appear before them in connection with rape case against him.
— ANI (@ANI) June 18, 2018
बलात्कार का आरोप लगने के बाद से फरार चल रहे स्वयंभू बाबा दाती महाराज ने कहा है कि जो भी आरोप लगे हैं वो आपके सामने हैं। मैं उस बिटिया पर आरोप नहीं लगाऊंगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story