Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली के स्कूल में फिर घटी शर्मनाक घटना, छात्रा बनी शिकार

देश की राजधानी के सरकारी स्कूल में यौन शोषण की घटना घटी है। घटना को लेकर पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी किया है।

दिल्ली के स्कूल में फिर घटी शर्मनाक घटना, छात्रा बनी शिकार
X

देशभर में रेप और यौन शोषण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसके साथ ही देश की राजधानी के सरकारी स्कूल में यौन शोषण की घटना घटी है। घटना को लेकर पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी किया है।

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस नेता के भतीजे ने किया 5 साल की मासूम से रेप, पुलिस कर रही जांच

शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के गोल मार्केट इलाके के सरकारी स्कूल में वारदात हुई है। छात्रा ने गुरूवार को इसको लेकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने स्कूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी छात्रा को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इसके बाद छात्रा ने तंग आकर उसकी जानकारी दी। आरोपी पर यौन शोषण की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस इसको लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story