दिल्ली-एनसीआर: ग्रेटर नोएडा में बारिश से सुहाना हुआ मौसम, अगले 2-4 घंटे में धूल भरी आंधी की चेतावनी
दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर लोगों को गर्मी के मौसम से राहत मिल गई है। ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश हो रही है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Jun 2018 8:41 AM GMT
दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर लोगों को गर्मी के मौसम से राहत मिल गई है। बुधवार सुबह से ही दिल्ली और नोएडा समेत ग्रेटर नोएडा में ठंडी हवाएं चल रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट, सुबह से ही दिल्ली और एनसीआर में मौसम में गिरावट आई है तो वहीं ग्रेटर नोएडा में बारिश हो रही है। जिसके चलते दिल्ली एनसीआर में मौसन ने करवट ले ली है।
अगले 2-4 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश का अनुमान है, वहीं अगले 3 दिनों तक बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है, नोएडा और गाजियाबाद में आंधी-बारिश की आशंका है।
बुधवार सुबह दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तो वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में धूल भरी आंधी भी चल सकती हैं।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली एनसीआर में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी थी. जिन इलाकों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला उनमें सोनीपत, पानीपत, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद शामिल हैं।
मौसम विभाग के मुताबित, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
वहीं राजस्थान में कई जगहों पर धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके अलावा उत्तर और मध्य भारत में मौसम गर्म रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story