दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश, कई जगह भरा पानी
बीती सोमवार की रात दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया।

बीती सोमवार की रात दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। दिल्ली के धौला कुआं पर जलभराव हो गया। जिसके बाद सुबह से ही जाम लगना चालू हो गया।
एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। धौला कुआं, मायापुरी फ्लाइओवर, पंजाबी बाग, इंद्रलोक आदि इलाकों में पानी भर गया है।
Delhi: Visuals of waterlogged streets in Palam Mod area following heavy rainfall which lashed parts of the city last night. pic.twitter.com/XfNE68MIhX
— ANI (@ANI) August 28, 2018
बीते दो दिनों से ही दिल्ली बादल छाए हुए हैं। यहीं नहीं रुक रुक कर बारिश भी हो रही है।सोमवार सुबह का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दिल्ली में और भी बारिश होनी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App