VIDEO: नए साल पर दिल्ली में छाया फॉग, इन इलाकों में है सबसे ज्यादा असर
मौसम विभाग ने कहा कि साल के पहले दिन राजधानी को कोहरे और एयर प्रदूषण का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर जारी है। रविवार के बाद सोमवार नए साल के पहले दिन ज्यादातर कोहरा छाया हुआ है। पिछले दो दिन से दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त ठंड बढ़ गई है।
Visuals of area around the Indira Gandhi International Airport: Dense fog delays five domestic and seven International flights, one cancelled. #Delhi pic.twitter.com/lqS9xcZoQ8
— ANI (@ANI) January 1, 2018
नए साल पर ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि साल के पहले दिन राजधानी को कोहरे और एयर प्रदूषण का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री मापा गया है।
सुबह से पड़ रहे कोहरे की वजह से दिल्ली और आस पास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से दिल्ली में पांच डोमेस्टिक और सात इंटरनेशनल फ्लाइट लेट हैं। वहीं एक रद्द कर दी गई है।
वहीं दूसरी तरफ बीते दिन रविवार को भी दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा दिखा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा था। इस वजह से सड़कों पर वाहन चालकों को आवागमन के दौरान काफी परेशानी हुई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App