दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर बने बर्गर किंग के बर्गर में मिला प्लास्टिक का टुकड़ा, अस्पताल में भर्ती
दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अमेरिकी फास्ट फूड कंपनी बर्गर किंग के एक बर्गर में प्लास्टिक का टुकड़ा मिला है। जिसके बाद बर्गर खाने वाला शख्स के गले में जख्म

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अमेरिकी फास्ट फूड कंपनी बर्गर किंग के एक बर्गर में प्लास्टिक का टुकड़ा मिला है। जिसके बाद बर्गर खाने वाला शख्स के गले में जख्म हो गए।
बता दें कि ये घटना राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर बने बर्गर किंग रेस्टोरेंट पर सामने आई है। बर्गर में प्लास्टिक का टुकड़ा खाने से एक शख्स की तबीयत खराब हो गई।जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इसे भी पढ़ेंः कर्नाटक चुनाव परिणामः सिद्धारमैया कांग्रेस और जेडीएस के नए विधायकों के साथ करेंगे मीटिंग, सरकार बनाने पर होगा मंथन
वहीं दूसरी तरफ पीड़ित शख्स ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद शिफ्ट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे बाद में जमानत भी मिल गई।
ये है मामला
बर्गर किंग से एक शख्स ने बर्गर किंग आउटलेट से चीज वेज बर्गर खरीदा था। खाने के दौरान उसने गले में कुछ महसूस किया। जिसके बाद उसके गले में जख्म हो गए। जिसके बाद शख्स ने शिफ्ट मैनेजर से इसकी शिकायत की और पुलिस में इसकी शिकायत की। पीड़ित शख्स राकेज कुमार को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App