दिल्ली: मेट्रो स्टेशन पर यात्री से देसी पिस्तौल-कारतूस बरामद
राजधानी दिल्ली में आज एक मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति को कथित रूप से देसी पिस्तौल और एक दर्जन गोलियों के साथ पकड़ा गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Feb 2018 8:25 PM GMT
राजधानी दिल्ली में आज एक मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति को कथित रूप से देसी पिस्तौल और एक दर्जन गोलियों के साथ पकड़ा गया। सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि एन के पटेल (29) बिहार में पटना के पास एक गांव का रहने वाला है।
सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे द्वारका मोड़ स्टेशन पर हथियार और 12 गोलियों के साथ उस समय पकड़ा जब उसके बैग को स्कैन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पिस्तौल देसी थी।
यह भी पढ़ें- भारत पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देता रहेगा: सेना
प्रवक्ता ने बताया कि सीआईएसएफ ने उस व्यक्ति को आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। कानून के तहत दिल्ली मेट्रो में हथियार और गोली बारूद ले जान प्रतिबंधित है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story