दिल्ली, हरियाणा-यूपी वालों के लिए सबसे बुरी खबर, भूख हड़ताल पर गए 9 हजार मेट्रो कर्मचारी- जानें आगे क्या ?
दिल्ली की लाइफ लाइन कहे जाने वाली मेट्रो में काम करने वाले 9 हजार नॉन एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों को 30 जून यानी शनिवार को बड़ा झटका लग सकता है। लाइफ लाइन कहे जाने वाली मेट्रो में काम करने वाले 9 हजार नॉन एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें - एम्स में पीएम मोदी ने रखी नेशन एजिंग इंस्टीट्यूट की नींव, 5 प्रोजेक्ट्स का करेंगे शुभारंभ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेट्रो रेल में काम करने वाले 9 हजार नॉन एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने अथॉरिटी से सैलरी में बढ़ोतरी समेत 10 मांगे रखी है। जिनके ना पूरे होने पर शुक्रवार से भूखहड़ताल पर हैं और 30 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
बता दें कि इसमें ट्रेन ऑपरेटर्स, टेक्निशियन, ऑपरेशन स्टाफ, स्टेशन कंट्रोलर, मेन्टनेंस स्टाफ आदि कर्मचारी शामिल हैं। जिन्होंने अपनी मांगे रखी हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब मेट्रो कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं। इससे पहले भी नॉन एग्जिक्यूटिव कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे।
ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने प्रवक्ता चुनने के लिए निकाली नई तरकीब, नेताओं का लिया रिटर्न एग्जाम, पूछे ये सवाल
लेकिन तब कर्मचारियों और डीएमआरसी के बीच कुछ बातों को लेकर समझौता हो गया था। लेकिन अब डीएमआरसी के वादा खिलाफी के विरोध में कर्मचारियों ने ये फैसला लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App