शर्मनाक: दिल्ली में महिला के साथ गैंगरेप, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी थाना इलाके में एक महिला के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई है।

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 27 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने किराये का कमरा दिखाने के बहाने एक फोटो स्टूडियो की छत पर उसे हवस का शिकार बनाया।
फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला परिवार के साथ मंगोलपुरी में रहती है और प्राइवेट नौकरी करती है।
किराने की दुकान चलाने वाले ब्रिजनंदन शुक्ला से उसने किराये का कमरा दिलाने की बात कही थी। मंगलवार शाम को ब्रिजनंदन ने उसे कहा कि जानकार के यहां कमरा खाली है।
ये भी पढ़ें- अमेरिका: फ्लोरिडा के स्कूल में गोलीबारी के दौरान 17 की मौत, आरोपी छात्र गिरफ्तार
वह महिला को कमरा दिखाने के बहाने इलाके के मिनाक्षी फोटो स्टूडियो की छत पर बने कमरे ले गया। वहां पहले से राजेश नामक शख्स मौजूद था। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App