दिल्ली: बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत
दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में शनिवार करीब 8 बजे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 17 लोगों की मौत की खबर है।

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में शनिवार करीब 8 बजे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 17 लोगों की मौत की खबर है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 30 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
प्राप्त सूचना के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। मरने वालों में महिलाओं भी शामिल हैं, 30 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बवाना के सेक्टर 1, 3 एवं 5 के पटाखा फैक्ट्री में आग लगी जिसके बाद आग पास के केमिकल एवं कपड़े की फैक्ट्री में आग लगी। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक को इस घटना के लिए जिम्मेदार मानकर गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक प्लास्टिक फैक्ट्री में अब भी कई लोगों के फंसे होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
We received 3 calls from Bawana - Sector 1 a plastic factor, 2nd from Sector 5 a cracker storage & Sector 3 a furnace oil storage. All casualties are from Sector 5 fire. Fire is completely under control now. We recovered 17 bodies so far: GC Mishra, Director Delhi Fire Services pic.twitter.com/WqCs1CwwMl
— ANI (@ANI) January 20, 2018
बता दें कि जिस समय फैक्ट्री में आग लगी, उस दौरान इन 50 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने के के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भयानक थी कि जान बचाने के लिए कर्मचारी फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से कूद गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App