Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अवैध हथियार फैक्ट्री: इंडियन मुजाहिदीन सदस्य यासीन भटकल के खिलाफ आरोप तय

अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख सात मार्च तय की।

अवैध हथियार फैक्ट्री: इंडियन मुजाहिदीन सदस्य यासीन भटकल के खिलाफ आरोप तय
X

दिल्ली की एक अदालत ने यहां कथित रुप से अवैध हथियार फैक्ट्री लगाने के मामले में इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य यासीन भटकल और आठ अन्य के खिलाफ साजिश एवं आतंक संबंधी अन्य आरोप तय किए।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ शर्मा ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप निर्धारित किए।

इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: घाटी में ठंड का कहर जारी, पारा माइनस 16 डिग्री के पार

अदालत ने अहमद सिद्दिबप्पा उर्फ यासीन भटकल के अलावा जिया-उर-रहमान, तहसीन अख्तर, मोहम्मद वकार अजहर, मोहम्मद मारुफ, मोहम्मद सकिब अंसारी, इम्तेयाज आलम और एजाज शेख के खिलाफ भी आरोप तय किए। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख सात मार्च तय की।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story