दिल्लीवासियों की दुर्दशा लाएगी दिल्ली कांग्रेस, आप सरकार के खिलाफ करेगी महारैली
दिल्ली कांग्रेस ने अपने ‘न्याययुद्ध अभियान'' में बेरोजगारी एवं महंगाई मुद्दों को शामिल कर लिया है और उनसे प्रभावित दिल्लीवासियों की दुर्दशा को सामने लाने के लिए वह यहां एक विशाल रैली करेगी। पार्टी का न्याययुद्ध मूल रुप से राष्ट्रीय राजधानी में ‘अवैध'' सीलिंग के खिलाफ है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Sep 2018 1:22 AM GMT
दिल्ली कांग्रेस ने अपने ‘न्याययुद्ध अभियान' में बेरोजगारी एवं महंगाई मुद्दों को शामिल कर लिया है और उनसे प्रभावित दिल्लीवासियों की दुर्दशा को सामने लाने के लिए वह यहां एक विशाल रैली करेगी। पार्टी का न्याययुद्ध मूल रुप से राष्ट्रीय राजधानी में ‘अवैध' सीलिंग के खिलाफ है।
इस अभियान के संयोजक मुकेश शर्मा ने कहा कि 30 सितंबर को पश्चिमोत्तर दिल्ली के बवाना में ‘ललकार रैली' की जाएगी जबकि पूर्वोत्तर दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के घोंडा में ‘हुंकार रैली' होगी। पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से मनोज तिवारी सांसद हैं।
शर्मा ने कहा, ‘‘अवैध सीलिंग मुद्दे के अलावा दिल्ली कांग्रेस अवैध सीलिंग के चलते बेरोजगार हुए लाखों लोगों की दुर्दशा और कमरतोड़ महंगाई को भी जोर शोर से सामने रखेगी। '
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story