दिल्ली में लड़कियों की तस्करी करने वाले बड़े गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने मारा छापा
दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली के मुनिरका इलाके में 16 नेपाली लड़कियों को बचाया है। यहां लड़कियों की तस्करी बड़े पैमाने पर चल रही थी।

देश की राजधानी में धड़ल्ले से लड़कियों की तस्करी चल रही थी। बुधवार को महिला आयोग को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली में नेपाल से लाई गई लड़कियों को पुलिस ने बचाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि लड़कियों को बाजार में धकेला जा रहा था। यहां तक कि विदेशों में भेजने का काम भी होता था।
ये भी पढ़ें-प. बंगाल की रहने वाले एक परिवार में 3 नाबालिग लड़कियों की संदिग्ध मौत
एएनआई की जानकारी के मुताबिक दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली के मुनिरका इलाके में 16 नेपाली लड़कियों को बचाया है। यहां लड़कियों की तस्करी बड़े पैमाने पर चल रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने सुबह में ठिकाने पर छापेमारी कर लड़कियों को बचाया गया। फिलहाल लड़कियों को पुलिस हिरासत में रखा गया है।
Delhi Commission for Women rescued 16 girls from Munirka area earlier today. These girls were trafficked from Nepal. #Delhi pic.twitter.com/CgXp3JKL2x
— ANI (@ANI) July 25, 2018
बता दें कि दिल्ली में लड़कियों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी होती रहती है। अलग-अलग जगहों से लाकर लड़कियों को बेचने का मामला सामने आता रहता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App