''आप'' विधायकों ने किया राजनाथ सिंह के घर पर विरोध प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया के घर के बाहर भाजपा का प्रोटेस्ट
दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट और बदसलूकी वाले विवाद पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Feb 2018 1:23 PM GMT
दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट और बदसलूकी वाले विवाद पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'आप' विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वहीं, दूसरी ओर 'आप' विधायकों ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर का घेराव किया। आप विधायकों ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने हमारे विधायकों से मारपीट की।
AAP workers protest outside HM Rajnath Singh's residence alleging attack on AAP leaders in #Delhi Secretariat. pic.twitter.com/wJJ4lAc0CI
— ANI (@ANI) February 22, 2018
ये है पूरा विवाद
बीते सोमवार(19 फरवरी) रात को सीएम केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आम आदमी पार्टी के विधायकों पर मारपीट का आरोप लगा शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि सीएम केजरीवाल के विधायकों ने ऐसी किसी भी घटना से साफ इनकार किया है।
चीफ सेक्रटरी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों पर थप्पड़ मारने और अपशब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया। यह सब कुछ सीएम की मौजूदगी में हुआ, जिसकी वजह से दिल्ली सरकार को विपक्ष का तगड़ा विरोध भी झेलना पड़ रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story