दिल्ली: अशोक विहार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 5 की मौत 9 घायल
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अशोक विहार में बुधवार को तीन मंजिला एक इमारत गिरने से कम से कम नौ लोग घायल हो गए। दिल्ली दमकल सेवा ने यह जानकारी दी।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अशोक विहार में बुधवार को तीन मंजिला एक इमारत गिरने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। मरने वालों में चार महिला और एक बच्चा शामिल है।
एक अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर इस घटना के संबंध में उनके पास एक फोन कॉल आया था जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियां सावन पार्क के निकट भेजी गई।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में घायल नौ लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि राहत अभियान के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें भेजी गई हैं।
Delhi: Seven persons sent to hospital after a three-storey building collapsed near Sawan Park in Ashok Vihar Phase 3 today. Rescue teams sent to the spot. pic.twitter.com/CvnipChfdX
— ANI (@ANI) September 26, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App