दिल्ली विधानसभा : बागी विधायक कपिल मिश्रा ने सिरसा की पगड़ी वाला शेयर किया वीडियो, हाथों से संभालते आए नजर
दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरूआत के पहले ही दिन जोरदार हंगामा हुआ। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा की पगड़ी उतारने का मामला सामने आते ही बयानबाजी शुरू हो गई है। इसको लेकर आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने वीडियो जारी किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Jan 2019 6:59 PM GMT
दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरूआत के पहले ही दिन जोरदार हंगामा हुआ। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा की पगड़ी उतारने का मामला सामने आते ही बयानबाजी शुरू हो गई है। इसको लेकर आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने वीडियो जारी किया है।
विधायक कपिल मिश्रा ने सदन के अंदर मनजिंदर सिंह के साथ हुए बर्ताव को लेकर वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने टैग भी लिखा है।
ये हैं दिल्ली विधानसभा
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 3, 2019
स्पीकर नहीं, एक MLA आर्डर दे रहा हैं विपक्ष के विधायक को सदन से निकालने का
'मारो मारो' और 'माँ बहन की गाली' सदन के अंदर खुलेआम
सिखों के लिए न्याय मांगते @mssirsa को सदन में पगड़ी के सम्मान के लिए जूझना पड़ा pic.twitter.com/3nGDzycO8I
उन्होंने लिखा है कि ये हैं दिल्ली विधानसभा, विपक्ष के विधायक को सदन से निकालने का स्पीकर नहीं, एक विधायक आर्डर दे रहा है। आगे लिखा कि 'मारो मारो' और 'मां बहन की गाली' सदन के अंदर खुलेआम दी जा रही हैं। सिखों के लिए न्याय मांगते मनजिंदर सिंह सिरसा को सदन में पगड़ी के सम्मान के लिए जूझना पड़ा।
इससे पहले मनजिंदर सिंह सिरसा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ हाथापाई की गई और सदन के स्थगन के दौरान उनकी पगड़ी को कथित रूप से बलपूर्वक हटाया गया।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब सदन के अंदर दिल्ली सरकार के एक विधायक ने राजीव गांधी को प्रदान किया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘भारत रत्न' वापस लेने की मांग वाला एक प्रस्ताव पेश किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Delhi Assembly Kapil Mishra Manjinder Singh Sirsa Assembly Protest AAP Kapil Mishra Share Video Delhi Assembly Video Viral Rajiv Gandhi Bharat Ratna Congress Aam Admi Party BJP Akali Dal दिल्ली विधानसभा हंगामा आप विधायक कपिल मिश्रा कपिल मिश्रा वीडियो भाजपा विधायक भाजपा एमएलए भाजपा के विधायक मनजिंदर स
Next Story