दिल्ली: डिफेंस कॉलोनी में महिला ने अपनी ही मां और भाई को मारी गोली, ये थी वजह
दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां एक महिला ने अपनी ही मां और भाई को गोली मार दी है।

दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी ही मां और भाई को गोली मार दी है। इस वारदात में दोनों बुरी तरह घायल हो गए हैं। दोनों मां-बेटे को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 12 बजे संगीता सिंह नाम की महिला ने 3 राउंड फायरिंग कर दी जिसमें उसकी मां और भाई घायल हो गए। इलाके में गोलियों की आवाज सुनकर आस पास के लोग सकते में आ गए।
यह भी पढ़ें- शर्मनाक! 21 साल की युवती को बंधक बनाकर नाबालिगों ने इतने घंटों तक किया गैंगरेप
पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान आरोपी महिला नशे की हालत में थी और वह चल भी नहीं पा रही थी। अभी इस वारदात की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस को शक है कि घटना की वजह परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकती है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App