किसानों के समर्थन में आए केजरीवाल, कहा- रैली को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकना गलत
भारतीय किसान यूनियन की अपील पर कर्ज माफी और बिजली के दाम घटाने जैसी मांगों को लेकर किसान क्रांति पदयात्रा करते हुए दिल्ली पहुंचने को कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हों बॉर्डर पर ही रोक लिया गया।

भारतीय किसान यूनियन की अपील पर कर्ज माफी और बिजली के दाम घटाने जैसी मांगों को लेकर किसान क्रांति पदयात्रा करते हुए दिल्ली पहुंचने को कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हों बॉर्डर पर ही रोक लिया गया।
किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोके जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके समर्थन में उतर आएं है। सीएम अरविंद केजरावाल ने कहा कि किसानों की रैली को को दिल्ली में प्रवेश करने से क्यों रोका जा रहा है, यह गलत है, हम किसानों के साथ हैं।
Farmers should be allowed to enter Delhi. Why are they not being allowed to enter Delhi? This is wrong. We are with the farmers: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal on 'Kisan Kranti Padyatra' stopped at Delhi-UP border pic.twitter.com/U8UfVkRRnb
— ANI (@ANI) October 2, 2018
बता दें कि किसान भारतीय किसान यूनियन की अपील पर बिजली रेट में कमी और कर्जमाफी जैसी मांगों को लेकर 23 सितंबर को हरिद्वार से चले थे, जो सोमवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: दमदम नगर बाजार के एक बंद गोदाम में धमाका, चार लोग घायल
लेकिन जैसे ही किसान दिल्ली में प्रवेश करने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे तभी पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की इसी दौरान जवान और किसान के बीच हिंसक झड़प हो गई।
पुलिस ने किसानों पर काबू पाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। किसान दिल्ली में प्रवेश करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App