दिल्ली: केजरीवाल-केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया मैजेंटा लाइन का उद्घाटन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की मजेंटा लाइन का आज सीएम अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उद्घाटन किया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की मजेंटा लाइन का आज सीएम अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उद्घाटन किया है। मजेंटा लाइन जनकपुरी पश्चिम और कालकाजी मंदिर के बीच चलेगी जो 24.82 किमी की दूरी तय करेगी।
#Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal & Union Minister Hardeep Singh Puri flag off Magenta Line of Delhi Metro in Janakpuri. pic.twitter.com/iB5skQOGZq
— ANI (@ANI) May 28, 2018
इस लाइन के शुरू होने से नोएडा और गुरुग्राम के बीच की यात्रा की अवधि में लगभग 30 मिनट कम हो जाएगी। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज शाम 4.30 बजे नेहरू एनक्लेव मेट्रो स्टेशन मजेंटा लाइन का उद्घाटन किया।
आपको बता दें कि आम यात्रियों के लिए मजेंटा लाइन की शुरुआत कल यानी 29 मई से की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, मजेंटा लाइन के इस रूट के शुरू होने से डीएमआरसी नेटवर्क की कुल लंबी 277 किमी हो जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App