अतिक्रमण विरोधी अभियान बाधित करने के आरोप में ‘आप'' विधायक पर मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मदन लाल के खिलाफ रेलवे अधिकारियों को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Feb 2019 6:09 AM GMT
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मदन लाल के खिलाफ रेलवे अधिकारियों को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना 29 जनवरी को हुई। उत्तरी रेलवे के अधिकारी सफदरजंग और लाजपत नगर के बीच रेलवे लाइन के निकट अवैध अतिक्रमण हटा रहे थे। रेलवे अधिकारियों ने आरोप लगाया कि विधायक ने संबंधित स्थल पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटाने का विरोध किया और उनके काम में बाधा डाली।
इसके बाद अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुरुवार को कोटला मुबारकपुर पुलिस स्टेशन में लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story