दिल्ली: कैब ड्राइवर ने 10 वीं की छात्रा से की ये घिनौनी हरकत, मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान कंबोज के तौर पर हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक कैब ड्राइवर ने 10 वर्षीय स्कूली छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ की।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यौन उत्पीड़न से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं एवं संबंधित कानून के तहत आरोपी ड्राइवर के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें- नींद खुली तो सामने आईटी ऑफिसर, कोयला व्यापारी पर कसा शिकंजा
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान कंबोज के तौर पर हुई है।
एक अन्य मामले में ऐप आधारित एक कैब ड्राइवर ने एक महिला पत्रकार का कथित रूप से उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि महिला नोएडा से दिल्ली हवाईअड्डा जा रही थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने फेसबुक पोस्ट में अपनी आपबीती का जिक्र किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App