बुराड़ी कांड: अब खुलेगा 11 मौतों का राज, पुलिस ने महिला तांत्रिक से की पूछताछ
बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत का रहस्य पता करने में जुटी दिल्ली पुलिस ने राजमिस्त्री और उसकी बेटी समेत उसके कर्मचारियों से पूछताछ की है।

बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत का रहस्य पता करने में जुटी दिल्ली पुलिस ने राजमिस्त्री और उसकी बेटी समेत उसके कर्मचारियों से पूछताछ की है। इसी राजमिस्त्री ने उसके घर में 11 पाईप लगाए थे। पुलिस परिवार के रिश्तेदारों, पड़ोसियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। अब तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ हुई है।
यह भी पढ़ें- भारत, भूटान की सफलता के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्ध: रामनाथ कोविंद
पुलिस ने आज गीता से भी करीब दो घंटे तक पूछताछ की जो कुछ खबरों के हिसाब से स्वयंभू साध्वी है और उससे ललित मिला था। गीता राजमिस्त्री की बेटी है। इसी राजमिस्त्री ने घर में 11 पाईप लगाए थे। खबरों के अनुसार ललित हाल ही में गीता से मिला था और उसने उससे कहा था कि वह 10 जुलाई को फिर उससे मिलेगा। गीता ने पुलिस से कहा कि उसका इन मौतों से कोई लेना- देना नहीं है।
यह भी पढ़ें- असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, सात जिलों में 51,000 से अधिक लोग प्रवाभित
अधिकारी ने कहा कि इस परिवार के साथ गीता का एकमात्र संबंध यह था कि वह राजमिस्त्री की बेटी है। उसने पुलिस से कहा कि वह कभी ललित से नहीं मिली है। पुलिस 11 पाइपों का रहस्य भी नहीं हल कर पायी है जो दीवार के बाहर एक खाली भूखंड की तरफ निकले हुए हैं। चूंडावत परिवार ने 11 पाइपों और मौत के बीच कोई संबंध होने से इनकार किया है।
इस में 11 परिवारों की मौत हुई जिनमें से 10 रविवार को फांसी के फंदे से लटके मिले थे जबकि परिवार की मुखिया 77 वर्षीय नारायण देवी एक अन्य कमरे में मृत पड़ी मिली थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App