VIDEO: सीएम केजरीवाल दे रहे थे भाषण, भाजपा समर्थक खांस-खांस कर कर रहे थे हूटिंग
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे थे उसी समय कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के समर्थक जोर जोर से खांसने लगे जिसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस कार्यक्रम में डॉ. हषवर्द्धन, मनीष सिसोदिया, राज्य के जल संसाधन मंत्री सत्यपाल सिंह और दिल्ली से भाजपा सांसद तथा कार्यकर्ता भी वहां उपस्थित थे।

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ मंच साझा कर रहे थे, लेकिन जैसे यमुना की सफाई को लेकर अरविंद केजरीवाल ने बोलना शुरू किया तभी बीजेपी समर्थकों ने अरविंद केजरीवाल की हूटिंग शुरू कर दी।
इस पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आपत्ति जताते हुए लोगों से कहा कि यह सरकारी कार्यकर्म है अगर थोड़ा सा शांत हो जाएं तो अच्छा रहेगा। लेकिन काफी देर बाद नितिन गडकरी को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने कहा कि आप शुरू कीजिए, जरा शांत रहिए प्लीज, सरकारी कार्यक्रम है, सुनिए।
#WATCH BJP workers troll Delhi CM Arvind Kejriwal, start coughing when he begins to talk. Union Minister Nitin Gadkari intervened and Kejriwal began. pic.twitter.com/tABmZJcreS
— ANI (@ANI) December 28, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App