Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली: केरल में हिंसा को लेकर भाजपा सांसदों का केरल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों ने केरल में भाजपा नेताओं पर हमले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है।

दिल्ली: केरल में हिंसा को लेकर भाजपा सांसदों का केरल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
X

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों ने केरल में भाजपा नेताओं पर हमले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है।

हाथों में पोस्टर लेकर केरल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही नारे लगा रहे हैं कि कॉम्यूनिटी सरकार होश में आओ खूनी खेल बंद करो- बंद करो। सीपीएम की खूनी राजनीति नहीं चलेगी- नहीं चलेगी।

बता दें कि केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में जब से महिलाओं का प्रवेश हुआ है तभी से राज्य में भड़की हिंसा में कुछ लोगों के मारे जाने की खबर हैं।

भाजपा ने यह आरोप लगाया कि केरल की वामपंथी सरकार के इशारे पर वहां निर्दोष भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है उन्हें पीटा जा रहा है। इसीलिए भाजपा सांसद केरल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story