Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भाजपा ने रामलीला मैदान में पकाई 5000 किलो ''समरसता खिचड़ी''

भाजपा की दिल्ली इकाई ने पिछड़े वर्ग और दलिततों के लिए ''भीम महासंगम'' आयोजित किया। इसके लिए रविवार को रामलीला मैदान में 5000 किलो ''समरसता खिचड़ी'' पकाई गई।

भाजपा ने रामलीला मैदान में पकाई 5000 किलो समरसता खिचड़ी
X

भाजपा की दिल्ली इकाई पिछड़े वर्ग के लोगों का 'भीम महासंगम' आयोजित किया, जिसके लिए रविवार को रामलीला मैदान में 5000 किलो 'समरसता खिचड़ी' पकाई गई थी।

'समरसता खिचड़ी' पकाने पकाने वालों में शामिल एक रसोइयो ने बताया कि इस खिचड़ी को पकाने के लिए 400 किलो चावल, 100 किलो मसूर की दाल, 350 किलो सब्जियां, 100 किलो देशी घी, 100 लीटर तेल, 2,500 लीटर पानी और 250 किलो मसालों का उपयोग किया गया था।

'राफेल डील' में चवन्नी तक का घोटाला नहीं हुआ है: अमित शाह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में करीब तीन लाख दलितों के घरों से एकत्र किए गए चावल और मसूर की दाल से एक विशाल बर्तन में 5000 किलो 'समरसता खिचड़ी' पकाई गई थी। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने पहले कहा था कि एक पात्र में 3,000 किलो खिचड़ी पकाने का विश्व रिकार्ड नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर के नाम पर है। वह अब एक पात्र में 5,000 किलो समरसता खिचड़ी पकाने का नया विश्व रिकार्ड बनाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story