Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

20 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव दिल्ली वालों पर थोपे गए हैं: सीएम केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आरोप लगाया कि 20 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव दिल्ली के लोगों पर ‘‘थोपे'''' गए हैं और इससे अगले दो वर्षों के लिए लिए विकास कार्य ‘‘बाधित'''' होंगे।

20 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव दिल्ली वालों पर थोपे गए हैं: सीएम केजरीवाल
X

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आरोप लगाया कि 20 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव दिल्ली के लोगों पर ‘‘थोपे' गए हैं और इससे अगले दो वर्षों के लिए लिए विकास कार्य ‘‘बाधित' होंगे।

ये भी पढ़ें- BJP नहीं, इस शख्स की वजह से गई AAP के 20 विधायकों की सदस्यता

केजरीवाल ने कहा कि अयोग्य करार दिए गए विधायकों को दिल्ली सरकार ने एक भी रुपया नहीं दिया।
उन्होंने यहां बसंत पंचमी के अवसर पर एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैंने इन 20 विधायकों को विभिन्न कामों की जिम्मेदारी दी थी। उन्हें स्कूलों, अस्पतालों, मोहल्ला क्लिनिकों की जिम्मेदारी दी गई थी। एक विधायक को सरकारी स्कूलों की जिम्मेदारी दी गई थी।'
केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह विधायक स्कूलों का निरीक्षण करता था कि क्या सरकारी स्कूलों में शिक्षक उपस्थित हैं और इस काम के लिए वह अपनी जेब से खर्च करता था। हमने इन 20 विधायकों को एक भी रुपया नहीं दिया।'
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाजपा से नहीं डरते क्योंकि वह सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं और दिल्ली की जनता उनके साथ है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story