केजरीवाल ने मांगा अमरिंदर सिंह से मिलने का समय, जवाब में मिला इनकार
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुधवार को हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से एक बैठक करने की अपील की।

दिल्ली में लगतार हो रहे भारी स्मॉग के कारण प्रदूषण की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुधवार को हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से एक बैठक करने की अपील की।
केजरीवाल ने प्रदूषण के इस खतरे से निपटनें के लिए दोनो राज्यो से संयुक्त कारवाई करने आह्वान किया था। केजरीवाल ने इस संबध में मनोहर लाल खट्टर और अमरिंदर सिंह को एक पत्र भी लिखा था।
केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा "आप दिल्ली की वायु गुणवत्ता की खराब हालत से परिचित होंगे, जिसके मुख्य कारणो में से एक पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में फसलों के अवशेष, को जलाना हैं।" मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस मामले में बैठक करने से इनकार कर दिया हैं।
यह भी पढ़ेंः अब यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं कर सकती हैं ऑनलाइन शिकायत, मेनका गांधी ने पोर्टल किया लॉन्च
अमरिंदर सिंह ने कहा, कि केंद्र सरकार को किसानों को राहत देने के लिए वित्तीय सहायता देना चाहिए। दिल्ली की तरह पंजाब भी प्रदूषण की समस्या से परेशान हैं। प्रदूषण के कारण पंजाब में भी स्कूलों को बंद करना पड़ा हैं।
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण के बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए रविवार तक स्कूल और कॉलेज बंद करने की घोषणा की हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App