दिल्ली में केजरीवाल सरकार के तीन साल पूरे, कहा- 70 साल में जो नहीं हुआ वो तीन में हुआ
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने अपने वादे पूरे किए, दिल्ली की सरकार पर लोगों को विश्वास है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अपनी सरकार के तीन साल पूरे कर लिए है। इस मौके पर दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और कांग्रेस पर निशाना साधा।
वहीं उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनवाया। अरविंद केजरीवान ने कहा कि दिल्ली में अब तक 26 पॉलिक्लीनिक्स खोले गए।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में 3 हजार अतिरिक्त बेड लाने की योजना है। दिल्ली में जन्मे हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देना सरकार का दायित्व है।
Watch what Delhi CM @ArvindKejriwal has to say on completing 3 years in office.#3YearsOfAAPGovernance
— Akshay Malhotra (@Akshay1Malhotra) February 14, 2018
MUST WATCH & SHARE pic.twitter.com/H2Zzg58qxR
इसी पर चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के अधीन अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दवाएं दी जा रहीं। दिल्ली में हमारी सरकार ने एजुकेशन और हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App