केजरीवाल का मनोज तिवारी पर विवादित बयान, बोले- दिल्ली तुम्हारे बाप की है क्या?
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हरियाणा में गठबंधन की गुजारिश की है।

दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आज दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जे के मसले पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'मनोज तिवारी कौन होता है पूर्ण राज्य देने वाला। दिल्ली किसी के बाप की है क्या? दिल्ली के लोगों को मजबूर मत करो। मनोज तिवारी और नरेंद्र मोदी के पिताजी ने कुर्बानी नहीं दी देश के लिए। पूर्ण राज्य का दर्जा छीनकर लेंगे।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हरियाणा में गठबंधन की गुजारिश की है।
अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडिल से ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में जेजेपी, आप और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर भाजपा हारेगी। राहुल गांधी जी इस पर विचार करें।
देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में JJP, AAP और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर भाजपा हारेगी। राहुल गांधी जी इस पर विचार करें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 13, 2019
जैसा की आप जानते हैं आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन की काफी कोशिश की गई थी। लेकिन गठबंधन से कांग्रेस ने साफ इनकार कर दिया।
इस बात से नाराज होकर केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा के बीच अपवित्र गठबंधन की बात कही थी। यह भी कहा था कि अब कांग्रेस पार्टी अहंकारी हो गई है। कांग्रेस का अगर ही रवैया रहा तो उनके उम्मीदवार जमानत तक गंवा बैठेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- arvind kejriwal aam aadmi party haryana loksabha election 2019 JJP AAP congress rahul gandhi aap-congress alliance haryana news general election manoj tiwari pm narendra modi BJP haryana loksabha seats delhi full statehood delhi AAP Alliance with Congress AAP With Congress AAP in Haryana Congress AAP JJP Alliance हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन पीएम मोदी मनोज तिवारी लोकसभा चुनाव 20