Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू की दिल्ली में भूख हड़ताल शुरू, ये है मांग

आंध्र प्रदेश के सीएम और तेलगूदेशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू आज देश की राजधानी दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू की दिल्ली में भूख हड़ताल शुरू, ये है मांग
X

आंध्र प्रदेश के सीएम और तेलगूदेशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू आज देश की राजधानी दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भूख हड़ताल पर बैठने से पहले सीएम ने राजघाट जाकर बापू की समाधि को श्रद्धांजलि दी।

आपको बता दें की मुख्यमंत्री नायडू आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र सरकार के किए गए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर एक दिन की भूख हड़ताल कर रहे हैं। सीएम के साथ काले कपड़ों में उनके मंत्री, विधायक, एमएलसी और सांसद भी धरने पर बैठे हैं।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हम केंद्रीय सरकार के खिलाफ विरोध करने के लिए यहां आए थे। पीएम मोदी ने कल यानी धरने से एक दिन पहले आंध्र प्रदेश, गुंटूर का दौरा किया। मैं पूछ रहा हूं, इसी क्या जरूरत है।

यदि आप हमारी मांगों को पूरा नहीं करेंगे, तो हम उन्हें पूरा करना जानते हैं। यह आंध्र प्रदेश के लोगों के आत्म सम्मान के बारे में है। जब हमारे स्वाभिमान पर कोई हमला होता है, तो हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैं इस सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री को एक व्यक्ति पर हमले बंद किए जाने की चेतावनी दे रहा हूं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story