Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली में छठे चरण में लोकसभा चुनाव कराए जाने का सभी दलों ने किया स्वागत

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण के तहत 12 मई को वोट डाले जाएंगे। अब राजनीतिक दलों के पास मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए करीब दो महीने का समय है। राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्रमुख नेताओं ने दिल्ली में छठे चरण में चुनाव कराने का स्वागत किया है।

दिल्ली में छठे चरण में लोकसभा चुनाव कराए जाने का सभी दलों ने किया स्वागत
X

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण के तहत 12 मई को वोट डाले जाएंगे। अब राजनीतिक दलों के पास मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए करीब दो महीने का समय है। राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्रमुख नेताओं ने दिल्ली में छठे चरण में चुनाव कराने का स्वागत किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) द्वारा 18 जनवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, दिल्ली में 1.36 करोड़ मतदाता हैं। कांग्रेस की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा पार्टी के लिए ‘‘बड़ी शुरुआत' है।

दीक्षित ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि आप इस समय का इस्तेमाल कैसे करते हो। हम चुनावी कार्यक्रम का स्वागत करते हैं। यह कांग्रेस के लिए बड़ी शुरुआत है। हमारे पास मतदाताओं तक पहुंचने के लिए दूसरे लोगों की तरह ज्यादा समय होगा।'
दिल्ली में सात सीटों में छह के लिए पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी आप ने भी इस घोषणा का स्वागत किया और इसे केंद्र की भाजपा सरकार को बेदखल करने का अवसर बताया।
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘आखिरकार हमारे पास हमारे लोकतंत्र की असली ताकत वापस आ गई। भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा तानाशाह और संघीय ढांचे की विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। नोटबंदी, नौकरियों, व्यापारियों को बर्बाद करने और विभिन्न समुदायों में भाईचारा खत्म करने पर जवाब मांगने का समय आ गया है।'
दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने भी चुनाव कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उनकी पार्टी को इसका पर्दाफाश करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा कि कैसे आप और कांग्रेस सरकारों ने पिछले दशकों में शहर को ‘‘बर्बाद' किया।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने उम्मीद की थी कि दिल्ली में पहले चरण में चुनाव होंगे। लेकिन दिल्ली में छठे चरण में मतदान से मोदी सरकार की उपलब्धियों और कैसे कांग्रेस तथा आप ने शहर को बर्बाद किया इस पर मतदाताओं तक पहुंचने का पर्याप्त समय मिल जाएगा।'
कांग्रेस शहर में सात लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन करने की प्रक्रिया में है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली भाजपा के उम्मीदवारों की सूची अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story