Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आप राज्यसभा विवाद: सुशील गुप्ता पर कांग्रेस नेता अजय माकन का तंज

सुशील गुप्ता को आप पार्टी की तरफ से राज्यसभा भेजने पर कांग्रेस नेता अजय माकन ने ट्वीट किया है।

आप राज्यसभा विवाद: सुशील गुप्ता पर कांग्रेस नेता अजय माकन का तंज
X

आम आदमी पार्टी ने पहली बार राज्यसभा के लिए अपनी तीन सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने संजय गुप्ता को लेकर ट्वीट किया है।

ये भी पढ़ें - AAP ने राज्यसभा के लिए आशुतोष-कुमार विश्वास का कटा पत्ता , इन 3 का टिकट कंफर्म

अजय माकन का ट्वीट

अजय माकन ने ट्वीट कर लिखा कि बीते साल 28 नवंबर को गुप्ता मेरे पास अपना इस्तीफा लेकर आए। जब मैंने उनसे पूछा कि क्यों, तो उन्होंने कहा कि मुझे राज्यसभा भेजने का वादा किया गया है।

उन्होंने लिखा कि 40 दिन में बहुत कुछ बदल गया, वैसे भी सुशील गुप्ता चैरिटी के लिए जाने जाते हैं। आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह, जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट नारायण दास गुप्ता और पूर्व कांग्रेस नेता सुशील गुप्ता को संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।

कौन हैं सुशील गुप्ता

गौरतलब है कि आप के साथ जुड़ने से पहले सुशील गुप्ता कांग्रेस के साथ थे। 2015 में उन्होंने आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। इसके अलावा सुशील गुप्ता का एक पोस्टर काफी चर्चा में आया था। इस पोस्टर में उन्होंने आम आदमी पार्टी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story