Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे AIIMS के डॉक्टर, सीनियर डॉक्टर के खिलाफ कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजीडेंट डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं और सीनियर डॉक्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एम्स रेजीडेंट्स डॉक्टर्स एशोसिएशन(आरडीए) के नेतृत्व में ये विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे AIIMS के डॉक्टर, सीनियर डॉक्टर के खिलाफ कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन
X

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजीडेंट डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं और सीनियर डॉक्टर अतुल कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एम्स रेजीडेंट्स डॉक्टर्स एशोसिएशन(आरडीए) के नेतृत्व में ये विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

इसे भी पढ़ेंः इन काव्य संकलनों ने बनाया महादेवी वर्मा को 'आधुनिक मीरा', जानें कैसा रहा उनका 'संसार'

हालांकि एम्स में ओपीडी में मरीजों को देखा जा रहा है। लेकिन रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के कारण लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। संस्थान का कहना है कि मरीजों को ज्यादा परेशानी ना हो, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है।
इस हड़ताल का आह्वान रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कल शाम को किया था। एम्स के निदेशक ने आरडीए से मरीज देखभाल के हित में हड़ताल वापस लेने का आह्वान किया है।

सीनियर डॉक्टर ने मारा थप्पड़

रेजीडेंट डॉक्टरर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को एक पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि सीनियर डॉक्टर अतुल कुमार ने सीनियर रेजीडेंट को नर्सिंग स्टाफ, सहकर्मियों और अन्य लोगों के सामने थप्पड़ मारा। इसके बाद से रेजीडेंट डॉक्टर अवसाद में है और अपने घर चला गया है।

निलंबित करने की मांग

26 अप्रैल की देर रात एक बयान में एम्स ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुयी थी जिसके बाद सीनियर डॉक्टर ने अपने सहकर्मी से माफी मांगी। डॉक्टरों ने सीनियर डॉक्टर को तत्काल निलंबित किये जाने की मांग की है।

हेलमेट पहन कर किया काम

यह सीनियर डॉक्टर संस्थान में एक विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। विरोध जताते हुये डॉक्टरों ने कल हेलमेट पहन कर काम किया। वे यह भी मांग कर रहे हैं कि संबद्ध डॉक्टर लिखित रूप से माफी मांगें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story