एम्स के डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सीनियर डॉक्टर के निलंबन की मांग, जानें वजह
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजीडेंट डाक्टरों ने अपने एक सहकर्मी को एक सीनियर डाक्टर द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की आज घोषणा की।

X
भाषाCreated On: 27 April 2018 4:48 AM GMT
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजीडेंट डाक्टरों ने अपने एक सहकर्मी को एक सीनियर डाक्टर द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की आज घोषणा की।
उनकी मांग है कि सीनियर डाक्टर को तत्काल निलंबित किया जाए। वे यह भी मांग कर रहे हैं कि संबद्ध डॉक्टर लिखित रूप से माफी मांगें। यह सीनियर डाक्टर इस संस्थान में एक विभाग के विभागाध्यक्ष हैं।
रेजीडेंट डाक्टरर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को एक पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि सीनियर डाक्टर ने सीनियर रेजीडेंट को नर्सिंग स्टाफ , सहकर्मियों और अन्य लोगों के सामने थप्पड़ मारा। इसके बाद से रेजीडेंट डॉक्टर अवसाद में था और अपने घर चला गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story