दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश के बाद अब पड़ेगी भीषण गर्मी
दिल्ली-एनसीआर में धूल-भरी आंधी और हल्की बारिश के बाद अब लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम विभाग मई के महीने की शुरूआत से ही आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी करता रहा है। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में धूल-भरी आंधी और हल्की बारिश के बाद अब लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते 44 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचने की संभावना है। वहीं 21 मई को भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
जबकि 22 मई को तापमान बढ़कर 44 डिग्री रह सकता है। विभाग की मानें तो 22 से 25 मई तक तापमान के एक जैसा बने रहने की संभावना है।
बता दें कि बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दोपहर बाद करीब 4 बजे कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी आई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App