Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मंडी हाउस से प्रधानमंत्री आवास तक आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की हड़ताल के विरोध में आम आदमी पार्टी आज मंडी हाउस से प्रधानमंत्री कायार्लय तक मार्च निकाल रही है।

मंडी हाउस से प्रधानमंत्री आवास तक आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
X

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की हड़ताल के विरोध में आम आदमी पार्टी आज मंडी हाउस से प्रधानमंत्री कायार्लय तक मार्च निकाल रही है। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने लुटियन जोन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं और कुछ क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी है।

इस दौरान यहां पर हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्य़कर्ता पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पटेल चौक, केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और जनपथ मेट्रो स्टेशन दो बजे के बाद बंद कर दिए गए। लोक कल्याण मार्ग स्टेशन पहले से ही 12 बजे से बंद है।
नई दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि उनके पास अनुमति नहीं है। वे पार्लियामेंट स्ट्रीट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि वे आगे नहीं जा सकते हैं। विशेष रुप से प्रशिक्षित कर्मियों को तैनात किए गए हैं। हमें यकीन है कि वे हमारी बात सुनेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story