AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया, ये है मामला
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे ने और कार्यकर्ताओं ने मीडियाकर्मियों के सामने बापू की हत्या के फोटो सेशन किया था।

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश में महात्मा गांधी का पुतला फूंकने के मामले में राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।
AAP MP, Sanjay Singh has given a zero hour notice in Rajya Sabha over the matter of Akhil Bharat Hindu Mahasabha shooting an effigy of Mahatma Gandhi in Uttar Pradesh. (file pic) pic.twitter.com/dFGLJevzMB
— ANI (@ANI) February 3, 2019
बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे ने और कार्यकर्ताओं ने मीडियाकर्मियों के सामने बापू की हत्या के फोटो सेशन किया था।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (बापू) के पुतले को नकली पिस्टल से 3 गोलियां मारी गईं और पुतले से कृत्रिम खून भी निकला था। साथ ही कार्यकर्ताओं ने ‘महात्मा नाथूराम गोडसे अमर रहे’ के जमकर नारे भी लगाए था। इसके बाद बापू के पुतले का हदन भी कर दिया गया था।
इस मामले में पुलिस ने भारतीय हिंदू महासभा की नेता पूजा शगुन पांडे के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शगुन पांडे की दो फरवरी 2019 तक गिरफ्तार नहीं की जा सकी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App