मुख्य सचिव के साथ मारपीट मामले में संजीव झा से पूछताछ
दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित तौर पर मारपीट के मामले में आज आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा से करीब चार घंटे तक पूछताछ की।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 March 2018 12:55 AM GMT Last Updated On: 14 March 2018 12:55 AM GMT
दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित तौर पर मारपीट के मामले में आज आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा से करीब चार घंटे तक पूछताछ की।
ये भी पढ़ें- राजस्थान यात्रा के दौरान घायल हुईं पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन
झा को बीते रविवार को पूछताछ के लिए सम्मन किया गया था।
पुलिस ने कहा कि बुराड़ी से विधायक झा आज शाम करीब चार बजे सिविल लाइन थाने पहुंचे और उनसे रात आठ बजे तक पूछताछ की गई।
मुख्यमंत्री आवास पर 19 फरवरी को हुई एक बैठक के दौरान आप के विधायकों ने प्रकाश के साथ कथित रूप से हाथापाई की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story