दिल्ली: आप ने तीनों नगर निगमों में विपक्ष के नए नेता नियुक्त किए, अब ये नेता संभालेंगे कमान
आप प्रवक्ता दिलीप पांडे ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली नगर निगमों के अपने पार्षदों से वायदा किया था कि नेतृत्व में वक्त वक्त पर बदलाव किए जाएंगे।

आम आदमी पार्टी ने आज कहा कि उसने दिल्ली की तीनों नगर निगमों में विपक्ष के नए नेता नियुक्त किए हैं। उत्तर दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा है।
आप ने इन्हें बनाया विपक्ष का नेता
पार्टी ने बताया कि अनिल लकडा को उत्तरी दिल्ली नगर निगम में विपक्ष का नेता बनाया गया है, जबकि प्रवीण कुमार राजपूत दक्षिण दिल्ली नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता होंगे। वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कुलदीप कुमार को विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें- बापू के 'शांति के संदेश' को दुनिया में फैलाने के लिए पीएम की मीटिंग में शामिल होंगी ये नामचीन हस्तियां
आप प्रवक्ता दिलीप पांडे ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली नगर निगमों के अपने पार्षदों से वायदा किया था कि नेतृत्व में वक्त वक्त पर बदलाव किए जाएंगे। नई नियुक्तियां कर उसी वायदे को पूरा किया गया है।
इनपुट-भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App